Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में अचानक बदला मौसम:आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से शादी समारोहों में अफरा-तफरी, टेंट उड़े

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 9 बजे आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओले गिरने और बिजली कड़कने से मौसम पूरी तरह बिगड़ गया। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। हालात ऐसे बने कि दिन में ही वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कुछ ही मिनटों में मौसम ने इतना उग्र रूप ले लिया कि लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। शादी समारोहों में मची अफरा-तफरी आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह के कार्यक्रमों पर पड़ा। कई जगहों पर लगाए गए टेंट और पंडाल तेज हवा में हिलने लगे, जबकि कुछ स्थानों पर टेंट उखड़ गए। इससे शादी समारोहों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंसूरपुरवा गांव में बिगड़े हालात सिद्धौर क्षेत्र के मंसूरपुरवा गांव में एक शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज बिजली कड़कने से पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया और व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल हो गया। गेस्ट हाउस में भी दिखा असर, वीडियो हुआ वायरल कई गेस्ट हाउसों में भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला। दिन में ही अंधेरा छा जाने के कारण लाइटें जलानी पड़ीं। तेज आंधी और बारिश से पंडाल बुरी तरह प्रभावित हुए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग शादी समारोह के बीच सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में आंधी-बारिश, दिन में छाया अंधेरा:जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में साधु-संतों की 5 दिवसीय पदयात्रा शुरू:विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को हुई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment