Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में साधु-संतों की 5 दिवसीय पदयात्रा शुरू:विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को हुई शुरुआत

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साधु-संतों की विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को पाँच दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा का उद्देश्य साधु-संतों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करना है। यह पदयात्रा ‘साधु बाबा स्थान’ (जेहटा माल रोड) से सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुई। पूजन-अनुष्ठान के बाद साधु-संतों का जत्था शीतलबाग स्थित ‘प्यारे बाबा स्थान’ तक पहुँचा। इस दौरान विभिन्न मठ-मंदिरों के संत, कलाकार और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। साधु-संतों की लगातार उपेक्षा हो रही पदयात्रा में शामिल संतों ने आरोप लगाया कि मंदिरों से जुड़े साधु-संतों की लगातार उपेक्षा हो रही है। उनका कहना है कि कई मंदिरों की संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर संतों को परेशान किया जाता है। साथ ही बीमार होने पर उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिल पाती। पदयात्रा संयोजक जनसेवक राजा दास ने बताया कि यात्रा पाँच दिनों तक चलेगी और इस दौरान संत समाज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेगा। यात्रा में मनोज पांडे, रामकिशन दास, मंगल बाबा, सर्वेश गिरी, कमलेश बाबा समेत कई साधु-संत शामिल रहे। नटखेड़ा, आलमबाग में संतों ने महामंडलेश्वर सोमवार गिरी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। साधुओं ने ये मांगें रखीं संतों की प्रमुख मांगों में ‘पुरोहित बोर्ड’ का गठन, साधु-संतों के लिए निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था और मंदिर संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना शामिल है। इसके अलावा मंदिरों की खाली जमीन का उपयोग स्कूल, कॉलेज या अस्पताल बनाने में करने की भी मांग उठाई गई।संतों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में अचानक बदला मौसम:आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से शादी समारोहों में अफरा-तफरी, टेंट उड़े
    Next Article
    प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन:अलीगढ़ में पिता के साथ मोपेड से ननिहाल जा रहा था चार वर्षीय लव, JNMC में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment