Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम:खाद्य मंत्री सतीश शर्मा सहित कई लोगों ने किया योगाभ्यास, 9 तस्वीरें देखिए...

    18 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में एक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। 9 तस्वीरें देखिए- योग कार्यक्रम की शुरुआत ओम उच्चारण के साथ हुई। प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम जैसी विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया। मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र शर्मा ने योग को मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। मंत्री ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। इस अवसर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर:राज्यमंत्री कृष्णा पासवान और डीएम निधि गुप्ता समेत सैकड़ों ने किया योग
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 1000 लोगों ने किया योग:मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कमिश्नर, सांसद, विधायक हुए शामिल, कहा- योग को जीवनशैली में शामिल करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment