Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:250 किलो रंगीन कचरी नष्ट, 6 नमूने जांच को भेजे; मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती

    14 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी। होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि मौके पर ही 250 किलोग्राम रंगीन कचरी को नष्ट करा दिया गया। जांच के दौरान बरामद रंगीन कचरी में कृत्रिम रंग की अत्यधिक मात्रा पाई गई, जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए तत्काल नष्ट कराया गया। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई। टीम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों, डेयरियों और मंडियों की जांच कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इन स्थानों से लिए गए नमूने अभियान के तहत खोया, दूध, नमकीन और रंगीन कचरी के कुल छह नमूने लिए गए। लइया मंडी स्थित सिराज ट्रेडर्स से नमकीन माती क्षेत्र के निगम किराना स्टोर से रंगीन कचरी बंजरिया गांव की डेयरी से दूध और खोया फतेहपुर की खोया मंडी से खोया विशुनपुर कस्बे से दूध सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाया। टीम में अरुण कुमार, अर्सी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा और डॉ. अंकिता यादव शामिल रहीं। त्योहार तक जारी रहेगा अभियान, व्यापारियों को चेतावनी सहायक आयुक्त डॉ. सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी कि जांच में मिलावट पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी अरब में नौकरी का झांसा, 4.50 लाख की ठगी:प्रतापगढ़ के युवक से धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    वाराणसी में आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगी:भदैनी इन्टेकवेल पर पैनल सर्विसिंग के लिए जलकल विभाग ने लिया शटडाउन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment