Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में इश्कबाज दरोगा लाइन हाजिर:जांच के बहाने बढ़ाई नजदीकी, पति को छोड़ने का दबाव बनाया, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामनगर थाने में तैनात दरोगा पर महिला से छेड़छाड़ और प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। महिला का बयान सामने आने के बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है। पीड़िता के मुताबिक, एक पारिवारिक विवाद की जांच के सिलसिले में दरोगा उसके संपर्क में आए। आरोप है कि जांच के नाम पर दरोगा अक्सर उसे फोन करते और 10–10 मिनट तक बातचीत करते थे। विरोध करने पर केस की जांच का हवाला दिया जाता था। महिला का कहना है कि धीरे-धीरे बातचीत का लहजा बदल गया और दरोगा उस पर निजी संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा उसे स्मार्ट और पढ़ी-लिखी बताकर पति को छोड़ने और उसके साथ रहने के लिए उकसाते थे। नौकरी दिलाने और बेहतर जिंदगी देने का लालच भी दिया गया। जब महिला ने इनकार किया, तो कथित रूप से मानसिक दबाव बढ़ाया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी गई। देखें पहले 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला 9 फरवरी को पीड़िता ने दरोगा अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसमें पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर बयान में कहा था कि एक बार दरोगा ने रास्ते में रोककर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। महिला के अनुसार, गाड़ी के अंदर उसके साथ अभद्रता की गई। शोर मचाने पर आसपास लोग जुटने लगे तो वह किसी तरह वहां से निकल पाई। महिला का यह भी आरोप है कि दरोगा कई बार घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में पहुंच जाते थे। एक बार कमरे तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य आ जाने से लौट गए। पीड़िता ने कहा- कि वह अपनी गरिमा की वजह से पूरी घटना सार्वजनिक रूप से नहीं बता पा रही है। उसका कहना है कि उसने स्थानीय स्तर पर दो-तीन बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचाया गया। खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने तत्काल संज्ञान लिया। दरोगा अखिलेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी रामनगर (गरिमा पंत) को सौंपी गई है। दोषी पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दरोगा की दो साल पहले बाराबंकी कोतवाली में ट्रांसफर हुआ था। पुलिस महकमे पर उठे सवाल मामले ने ‘मित्र पुलिस’ की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि यदि शुरुआती शिकायतों पर गंभीरता दिखाई जाती, तो मामला इतना नहीं बढ़ता। फिलहाल जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। ये खबर भी पढ़ें SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक:पहले सेमीकंडक्टर पार्क के शिलान्यास, लॉ एंड आर्डर की समीक्षा
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया:सैमसन 22 रन बनाकर आउट, ईशान रिव्यू लेकर LBW होने से बचे; स्कोर 58/1

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment