Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत:खेत में सिंचाई करते समय पोल से उतरा करंट, अधिकारियों ने मदद का दिया आश्वासन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव में रविवार सुबह एक घटना में दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। वे अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना से गांव में गम का माहौल है। गांव निवासी राम कुमार (पुत्र राम लखन) और साहब प्रसाद (पुत्र श्रीराम) सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक बिजली के पोल में अचानक करंट आ गया। दोनों किसान अनजाने में उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करंट लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। हालांकि, तब तक दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:नगला आलमपुर के जंगल में ग्रामीणों ने रस्सी से लटका देखा
    Next Article
    कानपुर स्टेशन पर 10 लाख का गांजा बरामद:आरपीएफ ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, उड़ीसा से लखनऊ ले जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment