Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में कुत्ते ने दो बच्चों को नोचा:घर के बाहर खेल रहे थे, मासूमों के चेहरे और हाथ में गंभीर घाव

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के सुबेहा नगर पंचायत में रविवार को एक कुत्ते ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। महतेली वार्ड में घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र फुलऊ पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, हाथ और पैर पर गंभीर घाव दिए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचते, कुत्ता उसे लहूलुहान कर चुका था। ग्रामीणों के पहुंचने पर कुत्ता वहां से भाग गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसी कुत्ते ने महतेली वार्ड में ही कृष्ण कुमार के 6 वर्षीय पुत्र धनंजय को अपना निशाना बनाया। धनंजय कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कुत्ते ने उसे जमीन पर गिराकर शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म दे दिए। एक ही वार्ड में दो बच्चों पर हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दरोगा को भाजपाइयों ने दौड़ाया, ARO से फार्मासिस्ट बोला- तुम्हारी मर्दानगी निकाल दूंगा
    Next Article
    Malaika Arora Love Life: मलाइका अरोड़ा की लाइफ में नए प्यार की एंट्री! VIRAL वैलेंटाइन सेल्फी की क्या है सच्चाई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment