Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में महिला का शव मिला, बेटा फरार:50 हजार उधार लेने पर बेटे से विवाद, हत्या की आशंका

    12 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में एक 62 वर्षीय महिला का शव उनके घर के किचन से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शिवप्यारी के रूप में हुई है। उनके पति कन्हैयालाल के अनुसार, शिवप्यारी रात में किचन में ही सोती थीं। सुबह जब वह उठे तो किचन का दरवाजा बंद मिला। शौच से लौटने के बाद तलाश करने पर शिवप्यारी का शव किचन में जमीन पर पड़ा मिला। पति कन्हैयालाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शिवप्यारी टीबी से पीड़ित थीं। उनके इलाज के लिए परिवार ने करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी बात को लेकर उनका इकलौता बेटा संजय अक्सर नाराज रहता था। कन्हैयालाल के पास लगभग तीन बीघा जमीन है और उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। मृतका की बेटी सकुंता ने बताया कि उनकी मां बीते दिन शाम को गेहूं काटकर घर लौटी थीं। सुबह करीब 7-8 बजे उन्होंने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा, जिनके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। घटना के बाद से मृतका का इकलौता बेटा संजय घर से गायब है, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कूल चलो अभियान शुरू:40 हजार बच्चों के दाखिल का लक्ष्य, विभाग कर रहा जागरूक
    Next Article
    CM बोले- हर जरूरतमंद को मिलेगा आवास:गोरखपुर में जनता दर्शन में 100 लोगों की समस्या सुनीं; इलाज में आर्थिक मदद मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment