Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में मामूली विवाद पर दुकान में लगाई आग:बताशे-पपड़ी को लेकर हुई बहस, झगड़े के बाद पेट्रोल डालकर जलाया

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक मामूली विवाद ने देर रात गंभीर रूप ले लिया। बताशे और पपड़ी को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। यह घटना लखनऊ के चिनहट-देवा मार्ग पर स्थित प्रस्तावित माती थाना क्षेत्र के चकहार चौराहे की है। यहां यादव स्वीट्स एंड बेकर्स नाम की दुकान संचालित है। पीड़ित दुकानदार विवेक कुमार के अनुसार, रात करीब 9 बजे एक लग्जरी कार से चार युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पानी के बताशे खाए और इसके बाद पपड़ी को लेकर उनका विवाद शुरू हो गया। विवेक कुमार का आरोप है कि यह मामूली बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। युवकों ने असलहा लहराकर धमकाना भी शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन देर रात करीब 1:45 बजे दो युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बोतल में पेट्रोल लाकर दुकान पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस आगजनी से दुकान को भारी नुकसान हुआ। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगजनी के दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने प्रस्तावित माती थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 28 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा:तीन दिन में 75 हजार अभ्यर्थी आएंगे, पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा
    Next Article
    बदायूं में बछड़े पर धारदार हथियार से हमला:आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment