Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतिम चरण में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण की तैयारी:आयुक्त-आईजी ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत और लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस की अध्यक्षता में मल्लावां में हुई। इसमें हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी हरदोई अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जनपद में की जा रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा के इंतजामों और गणमान्य व्यक्तियों व आमजन के सुगम आवागमन के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी दी। आयुक्त विजय विश्वास पंत ने अधिकारियों के साथ आमजन की सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले नागरिकों के लिए विद्युत आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और मोबाइल शौचालयों का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं ताकि कोई असुविधा न हो। आईजी किरण एस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने और पार्किंग स्थलों का चयन इस प्रकार करने को कहा, जिससे आमजन को कम से कम पैदल चलना पड़े। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और सभी जनपदों के पुलिस बल को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश भी दिए। बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:LDA ने 95 बीघा में 3 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया , बिना नक्शा पास करवाए हो रही थी प्लाटिंग
    Next Article
    जेई साथ धक्का मुक्की, मेड के साथ मारपीट का आरोप:रास्ते पर नाली खुदाई के दौरान विवाद, भाजपा नेता पर लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment