Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में मुस्लिम व्यक्ति से जबरन लगवाए गए नारे, VIDEO:सैकड़ों लोगों ने कस्बा चौकी का किया घेराव, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    रमजान व होली के पावन पर्व पर हुड़दंगियों ने मंगलवार देर रात को स्थानीय कस्बे में एक मुस्लिम युवक से विशेष शब्दों के जबरदस्ती नारे को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो की संख्या में लोग कोतवाली व कस्बा चौकी का घेराव कर लिया। पुलिस ने पीड़ित से प्रार्थना पत्र ले लिया है और कार्रवाई करने की बात कहा रहीं हैं। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली के मुंशीगंज बाजार में स्थित नसीर मार्केट में अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठे नसीर अहम सहित अन्य कई मुस्लिम समुदाय के लोग से हिंदू समुदाय के विशाल जोशी निवासी जोशी टोला कस्बा फतेहपुर के द्वारा जय श्रीराम व हिंदुस्तान जिंदाबाद के जबरदस्ती नारे लगवाने का एक 33 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद नाराज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो लोगों ने कस्बा चौकी का घेराव कर दिया। करीब चार घंटे विवाद चला है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोपी की गिरफ़्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे इस विवाद को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए कड़ी मशक्कत के बाद मुस्लिम समुदाय के नसीर अहम से प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई करने की बात पर देर रात करीब 12 बजे मामला शांत हुआ। कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे मुस्लिम समुदाय के नसीर अहम सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंगलवार की देर रात क़रीब आठ बजे से 12 बजे तक आरोपी की गिरफ़्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग किया। मुस्लिम व हिंदू समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के बीच कार्यवाही के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा जब विवाद बढ़ता देख पुलिस आरोपी पकड़ने के लिए घर पहुंची तो हिंदू समदाय की महिलाओं ने आरोपी को बचाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाएं और पुलिस को इस दौरान काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी यहां भी करीब 2 घंटे विवाद चला। बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर हवालात भेज दिया है। आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास फतेहपुर कस्बे का हिंदू और मस्लिम भाईचारा एकता का प्रतीक और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास सम्भ्रांत व्यक्तियों सूझबूझ से बच गया। पीड़ित नसीर ने बताया आरोपी विशाल जोशी शराब के नशे में हमारे साथ बैठे सभी लोगों जो कटुआ, पाकिस्तानी, शब्दों से संबोधित करते वीडियो बना रहा था। अपार पुलिस अधीक्षक विकास चन्द त्रिपाठी ने बताया- घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CO ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को खिलाई गुंजिया:सहारनपुर में रमजान-होली पर उत्साहवर्धन के लिए बांटी खुशियां
    Next Article
    कानपुर में टेनरीकर्मी की सड़क हादसे में मौत:परिवार में इकलौता था, परिजनों में कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment