Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CO ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को खिलाई गुंजिया:सहारनपुर में रमजान-होली पर उत्साहवर्धन के लिए बांटी खुशियां

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में रमजान और होली के अवसर पर जहां आमजन पर्व मना रहे हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। बुधवार दोपहर नकुड़ सर्किल की सीओ रुचि गुप्ता ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। सीओ गुप्ता ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात पुलिस बल से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को गुंजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। लगातार ड्यूटी और सतर्कता के बीच यह पहल पुलिसकर्मियों के लिए उत्साहवर्धक रही। सीओ रुचि गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि मानवीय संवेदनाओं को भी जीवित रखना आवश्यक है, क्योंकि सकारात्मक और उत्साहित पुलिस बल ही बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकता है। रमजान और होली के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त जारी है। अधिकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं, ताकि अफवाहों या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व मिलजुल कर मनाना हमारी परंपरा का हिस्सा है। पुलिसकर्मियों के साथ खुशियां साझा करने की इस पहल को संवेदनशीलता की मिसाल माना जा रहा है। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों-परिवारों ने खेली होली:श्रावस्ती में कमांडेंट बोले- ऐसे आयोजन देते हैं सकारात्मक ऊर्जा
    Next Article
    बाराबंकी में मुस्लिम व्यक्ति से जबरन लगवाए गए नारे, VIDEO:सैकड़ों लोगों ने कस्बा चौकी का किया घेराव, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment