Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पूर्व कैबिनेट मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन:94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लखनऊ से चल रहा था इलाज

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। संग्राम सिंह वर्मा का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राजनीतिक योगदान को याद किया। संग्राम सिंह वर्मा बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। जिले की राजनीति में उनका प्रभाव और जनसंपर्क काफी मजबूत माना जाता था। वे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा के बड़े भाई और नगर पालिका चेयरमैन शीला सिंह के जेठ थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन पर जिले के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला:कल्याणपुर में गंभीर घायल, ड्राइवर फरार; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बलिया में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली:पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति पर ग्रामीणों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment