Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला:कल्याणपुर में गंभीर घायल, ड्राइवर फरार; पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में रविवार सुबह कूड़ा उठाने वाली नगर निगम कि तेज रफ्तार गाड़ी ने बाईक सवार को टक्रकर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। भागने के चक्कर में ड्राइवर ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। घायल के फोन से घटना कि जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने कि बात कहकर हैलट रेफर कर दिया। कल्याणपुर का रहने वाला घायल, भाई को छोड़कर वापस आ रहा था कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड निवासी शिब्बू प्राइवेट जॉब करता है। शिब्बू के दोस्त अभिषेक ने बताया कि वह रविवार को सुबह अपने भाई को रावतपुर छोड़ने गया था। वह वहां से वापस आ रहा था तभी कल्याणपुर केसा चौराहे पर तेज रफ्तार नगर निगम कि गाड़ी ने बाईक को टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद भागने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी कि स्पीड बढ़ा दी और उसे कुचल दिया। जब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। वहां के स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। हैलटत में घायल का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है घायल बाइक सवार का इलाज जारी है परिजनों कि तहरीर के आधार पर आगे कि कार्रवाई कि जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को पकड़ा:आरोपी के पास से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई
    Next Article
    बाराबंकी में पूर्व कैबिनेट मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन:94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लखनऊ से चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment