Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में सरयू नदी में अवैध बालू खनन:रात में सक्रिय माफिया, किसानों की फसलें बर्बाद

    4 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की तलहटी में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। नामीपुर, सिरौली, देवरिया और सिसौंडा गांवों के आसपास रात के समय बालू माफिया सक्रिय होकर खुलेआम खनन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया रात के अंधेरे में नदी से बालू निकालकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इस अवैध कारोबार के लिए वे किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए खेतों से जबरन रास्ते बना रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से फसलें बर्बाद हो रही हैं और जमीन की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है। कई किसानों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें दबाव का सामना करना पड़ता है, जिससे वे खुलकर शिकायत नहीं कर पाते। लगातार हो रहे अवैध खनन से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन के जरिए लाखों घन मीटर बालू निकाली जा चुकी है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत:लखीमपुर-खीरी में आपसी संघर्ष में मौत की आशंका, जांच जारी
    Next Article
    स्कूल वाहनों की ऑनबोर्डिंग,14 अप्रैल को विशेष कैंप:एआरटीओ कार्यालय के फिटनेस ग्राउंड में होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment