Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत:अज्ञात वाहन ने चार को कुचला, दो की मौत; 2 का इलाज जारी

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में टिकैतगंज–बाबागंज सड़क मार्ग पर छिलगवा मोड़ के पास एक सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर गिरे चार लोगों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल चारों लोगों को स्थानीय पुलिस ने घुंघटेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पलिया निवासी 23 वर्षीय सुनील रावत को मृत घोषित कर दिया। सुनील के साथी 25 वर्षीय विमल रावत की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ के इंटीग्रल हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुनील रावत और विमल रावत दोनों लखनऊ में कैंटीन में मजदूरी करते थे और घटना के समय घर लौट रहे थे। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज सुनील अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि विमल दो भाइयों में बड़ा था। विमल की शादी लगभग एक वर्ष पहले सरला से हुई थी। दूसरी बाइक पर सवार छिलगवा के बलदेव पुरवा निवासी 32 वर्षीय महेश और 50 वर्षीय केशन भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये दोनों दीनपनह गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घुंघटेर थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत से संसद तक कांग्रेस ने दिया महिलाओं को हक:कांग्रेस प्रवक्ता बोली-नारों से नहीं अधिकारों से होगा महिला सशक्तिकरण, जनगणना के बाद लागू हो 33% महिला आरक्षण
    Next Article
    ललितपुर में संत सूरदास जयंती मनाई गई:ओमप्रकाश ने कहा- सूरदास ने दृष्टिबाधित होते हुए भी समाज में अपना विशेष स्थान बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment