Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में तीसरे दिन भी बारिश:तेज हवाओं से बदला मौसम, गर्मी से राहत, पिपरमेंट किसानों के चेहरे खिले

    2 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। जिले में तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लगातार बारिश के बाद अब सुबह का तापमान घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज हवाओं से बिजली व्यवस्था प्रभावित बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं और बिजली चमकने के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि कुछ सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। इससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ गईं। अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है। पिपरमेंट किसानों को होगा फायदा बारिश का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिले में पिपरमेंट की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसल को पर्याप्त नमी मिलेगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। दलहन और सब्जी फसलों पर संकट वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश से सब्जियों, अरहर और मसूर जैसी दलहन फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से कई किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला लंबे समय तक जारी रहा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक रामचंदर यादव को हाईकोर्ट से राहत:2012 में अयोध्या उपद्रव केस में मुकदमा खत्म करने की मंजूरी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में पहला फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा:प्रस्ताव भेजा, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment