Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी:बेटी की शादी के जेवर-नकदी ले गई, पति ने सीएम से लगाई गुहार

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई के 21 वर्षीय बेटे (भतीजे) के साथ फरार हो गई। महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर गई और साथ में बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी भी ले गई। पीड़ित पति अल्लारखा ने बताया कि वह कस्बों और चौराहों पर खेल दिखाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी एक 14 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। अल्लारखा ने अपनी बेटी के निकाह के लिए जीवन भर की कमाई से करीब 3 लाख रुपये के जेवर बनवाए थे और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद जमा किए थे। रविवार को अल्लारखा हैदरगढ़ क्षेत्र में खेल दिखाने गया था। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने उसे फोन कर घर बुलाया। घर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी शाजदा बानो जेठ के बेटे सिराज के साथ फरार हो गई है। घर से जेवर और नकदी भी गायब थे। अल्लारखा ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के जाने का गम नहीं है, लेकिन वह चाहता है कि उसकी बेटी की शादी के लिए जमा किए गए जेवर और पैसे वापस मिल जाएं। उसने यह पूंजी बहुत मेहनत से जुटाई थी। पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इसके अतिरिक्त, उसने देवा थाने में भी तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शिवरात्रि पर कवि सम्मेलन:पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान से अभय सिंह 'निर्भीक' सम्मानित
    Next Article
    मेरठ के हवलदार राहुल भड़ाना जम्मू-कश्मीर में शहीद:अखनूर में सड़क हादसे में जान गंवाई, पार्थिव शरीर सोमवार को पहुंचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment