Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में थाने के पीछे जिंदा जलती मिली किशोरी:हालत नाजुक, पीड़िता ने पेट्रोल पंप कर्मी पर लगाया आरोप

    9 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां थाने के पीछे एक 17 वर्षीय किशोरी आग की लपटों में घिरी मिली। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी मैकू की बेटी प्रीति शौच के लिए घर से निकली थी। कुछ समय बाद लोगों ने उसे थाने के पीछे ईंट-भट्ठे के पास जलता हुआ देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूरतगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वह काफी प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने अस्पताल में पीड़िता के बयान भी दर्ज किए हैं, जिसमें उसने मोहम्मदपुर खाला चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप में पहले कार्यरत रहे एक युवक का नाम लिया है। बताया गया है कि नामजद युवक अब उस पेट्रोल पंप पर काम नहीं करता। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इलाके के लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजेदारों ने रमजान हेल्पलाइन पर पूछे सवाल:'मुंह से खून आने पर क्या हुक्म?', पहले रोजे पर ईदगाह में अदा की गई नमाज
    Next Article
    आजमगढ़ में रेप के आरोपी को 7 वर्ष की सजा:2013 में हुई थी घटना, आठ गवाहों ने दी गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment