Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर बाजार में सुनार से फिर लूट का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर खाली हाथ भागे बदमाश

    2 hours ago

    1

    0

    सदर में रघुनंदन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पर हुई एक करोड़ की ठगी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि गुरुवार देर शाम नकाबपोश दो बदमाशों ने एक ज्वैलर्स से फिर लूट की कोशिश कर डाली। शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए, जिससे घटना होने से बच गई। एक नजर वारदात पर परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटकी निवासी बाबू गिरी लोगों के आर्डर पर जेवरात तैयार कराते हैं। वह आबूलेन से सटे मीना बाजार स्थित अभिनव ज्वैलर्स के यहां माल तैयार कराते हैं। गुरुवार शाम भी बाबू गिरी अपने साथी विनायक राव के साथ यहां आए हुए थे। काम कराने के बाद जब वह वापस चल दिए, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी जबरन रुकवाने का प्रयास किया। जमीन पर गिरे बाबू गिरी बाबू गिरी बताते हैं कि वह दोनों बदमाशों के मंसूबे भाप चुके थे, इसलिए स्कूटी भगाने का प्रयास किया। लेकिन स्कूटी स्लिप हो गई। वह व उनका साथी दोनों जमीन पर गिर गए। इसी दौरान उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जैसे ही लोग उस तरफ दौड़े, दोनों नकाबपोश भाग निकले। खींचतान में चोटिल हुए बाबू बताया जाता है कि बदमाशों ने जिस तरह खींचतान की, उसमें बाबू गिरी के कपड़े तक फट गए। लेकिन उन्होंने बदमाशों के हाथ जेवरात वाला थैला नहीं लगने दिया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी लेते हुए बाबू गिरी को थाने लेकर आ गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस एक करोड़ की ठगी में उलझी पुलिस अब इस लूट के प्रयास के मामले में भी जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान व उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द नकाबपोश दबोच लिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊंट के मुंह में जीरा! गाजा के लिए ट्रंप ने जोड़े 7 अरब डॉलर, समझें- नाकाफी क्यों
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के जनकपुरी में ई-रिक्शा पलटने से 6 साल की बच्ची की मौत, परिवार बोला- कोई मदद करने नहीं आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment