Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी नेशनल हाईवे पर ट्रक में भीषण आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, घंटों जाम लगा, रूट डायवर्ट किया गया

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पल्हरी बाईपास के पास एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। यह घटना बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 18 टायरों वाला यह डंपर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहा था। अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया। आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण जाम की स्थिति बन गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:122 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी
    Next Article
    BHU-CHS की प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप:ज्ञापन लेकर सेंट्रल आफिस पहुंचे स्टूडेंट्स, प्राक्टोरियल बोर्ड ने हुई नोंक-झोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment