Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी से बहराइच तक 101.5 किमी लंबा 4-लेन:मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, घाघरा नदी पर 6-लेन सेतु बनेगा

    2 hours ago

    1

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश को दोहरी सौगात दी है। कैबिनेट ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.5 किमी लंबे 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे (NH-927) को मंजूरी दी है। ये हाईवे ₹6,969 करोड़ की लागत से तैयार होगा। कैबिनेट ने ₹33,660 करोड़ की BHAVYA योजना से देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का भी निर्णय लिया है। इसका भी यूपी में लाभ मिलेगा। बाराबंकी-बहराइच हाईवे: सफर अब सिर्फ 1 घंटे में ये हाईवे हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर बनेगी। घाघरा नदी पर 6-लेन बड़ा सेतु और बाईपास बनेगा। मौजूदा 3 घंटे का सफर घटकर 1 घंटे रह जाएगा। रुपईडीहा बॉर्डर (नेपाल) से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार-पर्यटन को बूस्ट मिलेगा। यह मार्ग लखनऊ-रुपईडीहा कॉरिडोर का हिस्सा बनेगा, जो पूर्वांचल और नेपाल बॉर्डर इलाकों को नई गति देगा। BHAVYA योजना 'विकसित भारत' की नई उम्मीद केंद्र ने भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दी। ₹33,660 करोड़ से देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। ये पार्क 100 से 1000 एकड़ में तैयार होगा। पहले से तैयार जमीन, सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज, वेयरहाउस, फैक्ट्री शेड – सब रेडी मिलेगा। MSME, स्टार्टअप, विनिर्माण इकाइयों और विदेशी निवेशकों के लिए बड़ा मौका होगा। सरकार का अनुमान है कि इससे 15 लाख से ज्यादा डायरेक्ट रोजगार मिलेगा। यूपी को भी सबसे अधिक फायदा मिलेगा। इस स्कीम के तहत यूपी में भी कई पार्क बनाए जाने हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वतंत्र देव बोले, नदियां जलधारा नहीं बल्कि जीवनधारा है:भारतीय नदी परिषद की ओर से हिंडन शोध यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Next Article
    आतंकी साजिश में 3 यूक्रेनी सैनिक लखनऊ से गिरफ्तार:म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग दी, ड्रोन से दहशत फैलाने की प्लानिंग थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment