Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू:पहले दिन इंटरमीडिएट की 1826, हाईस्कूल की 154 कॉपियां जांची गईं

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जनपद में बुधवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच की जा रही है। हालांकि, पहले दिन कुछ केंद्रों पर मूल्यांकन की गति धीमी रही। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल की कुल 154 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई में 66 और हकीम रहीस इंटर कॉलेज संभल में 88 कॉपियों की जांच हुई। अन्य केंद्रों पर हाईस्कूल का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। वहीं, इंटरमीडिएट की कुल 1826 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इंटर कॉलेज बहजोई में 893, एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी में 624 और शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल में 309 कॉपियों की जांच की गई। इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच इंटर कॉलेज बहजोई और एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी में हो रही है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल, हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई और आचार्य मुक्तेश हकीम रहीस इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं, जबकि कंट्रोल रूम से पूरे कार्य की निगरानी की जा रही है। जनपद में कुल दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है, जिसके लिए एक हजार से अधिक परीक्षकों की तैनाती की गई है। सभी शिक्षकों को विभाग द्वारा परिचय पत्र जारी किए गए हैं और बिना आईडी के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर 01 अप्रैल तक चलेगा। मूल्यांकन केंद्रों के खुलने और बंद होने की एंट्री रजिस्टर में अनिवार्य की गई है। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित हुई थीं। संभल जनपद से कुल 51,432 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 27,786 इंटरमीडिएट और 23,646 हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यूपी 'उत्तम' से 'सर्वोत्तम' प्रदेश बनने की ओर अग्रसर':कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
    Next Article
    कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:गैंगस्टर एक्ट में वांछित, औरैया से पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment