Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड एग्जाम के तनाव में छात्रा ने सुसाइड किया:कानपुर में परिजन बोले- गणित में कमजोर थी, वह काफी समय से परेशान थी

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 12वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का गणित का पेपर था। वह पिछले कई दिनों से विषय में कमजोरी के चलते तनाव में थी। जब परिवार के लोग काम पर गए थे, तभी उसने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। मामला पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव का है। पतरसा के रहने वाले बबलू शर्मा की बेटी शिवानी शर्मा (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार को उसका गणित का पेपर था। सुबह करीब 9 बजे पिता बबलू अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। मां अनीता शर्मा और बड़ी बहन शालिनी भी सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से घर से बाहर गई थीं। घर में शिवानी अकेली थी। इसी बीच उसने कमरे के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। बहन घर पहुंची तो फंदे पर लटका मिला शव काफी देर तक जब शिवानी से संपर्क नहीं हो सका, तो बड़ी बहन शालिनी उसे देखने घर पहुंची। कमरे का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। शिवानी फंदे पर लटकी हुई थी। शालिनी ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और जमीन पर लिटाया, लेकिन तब तक शिवानी की सांसें थम चुकी थीं। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी जमा हो गए। वहीं, शिवानी के पिता बबलू शर्मा ने बताया कि बेटी गणित में कमजोर थी और उसे डर था कि वह परीक्षा में फेल हो जाएगी। घर में कोई विवाद नहीं था, बस वह पढ़ाई और रिजल्ट को लेकर अक्सर परेशान रहती थी। थाना प्रभारी मनोज भदोरिया ने बताया कि शुरुआती जांच और परिजनों के बयान से यह स्पष्ट हो रहा है कि छात्रा परीक्षा के अत्यधिक दबाव में थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री बोले- आतंकी मुसलमान ही क्यों निकलते हैं:कहा- कुछ लोगों को गुमराह किया जाता है ‘जेहाद करो तो जन्नत मिलेगी
    Next Article
    ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर हटाने की खबर फर्जी:मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल बयान, कहा- किसी भी कोर्ट ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment