Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की मौत:रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा, एक घायल; जिला अस्पताल रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10सवीं के बाइक सवार 3 छात्रों की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हो गया। चारों छात्र दो बाइकों से परीक्षा केंद्र जाने के लिए निकले थे। घटना की ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की। देखिए घटना की तस्वीरें… घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे हुई। टांडा क्षेत्र में अंग्रेजी की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सरकथल के पास हुई, जिसमें एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास रह रहे लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बच्चों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। रेनबो स्कूल में कर रहे थे पढ़ाई रेनबो इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के चार छात्र विनीत (ज्ञान सिंह के पुत्र), विनय शर्मा (पुष्पेंद्र शर्मा के पुत्र), मनु चौहान (अमित चौहान के पुत्र, निवासी फत्ता वाला) और अरुण सैनी (भगवान दास के पुत्र, निवासी मझोला लाइन पार मुरादाबाद) सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में अपनी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया हादसे में मनु चौहान, विनय शर्मा और अरुण सैनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण सैनी अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि दो छात्रों की मौत हो गई और घायलों को भी जिला अस्पताल भेज दिया है और ओर परिजनों की ओर से तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के आकांक्षा, आयुष्मान UP वॉलीबॉल टीम के हिस्सा बने:पश्चिम बंगाल में 24 फरवरी को नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
    Next Article
    नमस्कार... BAFTA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट का देसी स्वैग, ग्लोबल मंच पर हिंदी में दी स्पीच; VIDEO VIRAL

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment