Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में महिला की मौत:14 महीने पहले हुई थी शादी, पति लखनऊ में तैनात, दहेज के लिए हत्या का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के खातापुर गांव में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हल्दौर क्षेत्र निवासी ब्रह्मपाल सिंह की पुत्री काजल की शादी 14 माह पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर गांव के गौरव से हुई थी। दंपति की एक तीन माह की बेटी भी है। काजल की मौत सोमवार को हुई। मृतका के परिजनों ने सास, ससुर और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के चचेरे भाई आकाश कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतका का पति गौरव अग्निशमन विभाग में कार्यरत है और वर्तमान में उसकी तैनाती लखनऊ में है। परिजनों के अनुसार, गौरव तीन दिन पहले ही काजल को उसके मायके से लेने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाली प्रभारी रामप्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में नाले पर अवैध कब्जे का आरोप:स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की
    Next Article
    ललितपुर में अचानक बारिश:कटी फसलें खराब होने की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment