Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरगदवा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी:बेटियों को रोजगार दिलाने का दिया भरोसा, आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बरगदवा इलाके के रहने वाले राजकुमार चौहान की नृशंस हत्या के बाद मंगलवार देर शाम उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नई दिल्ली एम्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतदेव चौहान के नेतृत्व में समाजसेवी, कर्मचारी और उद्योगपति परिवार से मिलने पहुंचे। सभी ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख जताया और उन्हें ढांढस बंधाया। मुलाकात के दौरान लोगों ने परिवार की स्थिति को करीब से समझा। उन्होंने देखा कि परिवार इस घटना से काफी टूट गया है। इस पर सभी ने एकजुट होकर कहा कि इस मुश्किल समय में परिवार को हर तरह की मदद दी जाएगी और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। बेटियों के भविष्य के लिए रोजगार का आश्वासन राजकुमार चौहान की दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई। संतदेव चौहान ने भरोसा दिया कि बेटियों को एम्स में नौकरी दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को आगे बढ़ाने के लिए स्थायी सहारा जरूरी है और इस दिशा में काम किया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इस घटना के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस दौरान उद्योगपति मुकेश चौहान, आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, बस्ती के राजकुमार चौहान समेत पूर्वांचल के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर परिवार के साथ खड़े रहने और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कब्रिस्तान की जमीन पर ‘राज गार्डन’:200 कब्रों वाली भूमि बिकी, 20 साल से कार्रवाई ठप
    Next Article
    मलयालम फिल्मों के निर्देशक रंजीत को पुलिस ने हिरासत में लिया, यौन उत्पीड़न के आरोप में एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment