Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कब्रिस्तान की जमीन पर ‘राज गार्डन’:200 कब्रों वाली भूमि बिकी, 20 साल से कार्रवाई ठप

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में कब्रिस्तान की जमीन पर मैरिज लॉन बन गया। वक्फ संख्या-360 की इस जमीन पर ‘राज गार्डन’ नाम से अवैध निर्माण कर दिया गया, जबकि यहां करीब 200 कब्रें होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी। 1985 में (एलडीए) इस भूमि का अधिग्रहण करना चाहता था, लेकिन तत्कालीन लेखपाल की रिपोर्ट में इसे कब्रिस्तान बताया गया। इसके बाद जमीन को अर्जन से मुक्त कर दिया गया। संरक्षण का अधिकार था, बेच डाली जमीन सूत्रों के मुताबिक, जमीन बेचने वाले के पास केवल संरक्षण का अधिकार था, मालिकाना हक नहीं। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार कर जमीन का सौदा कर दिया गया और बाद में यहां मैरिज लॉन खड़ा कर दिया गया। 2006 में गिराने का आदेश, 2019 में भी नोटिस एलडीए ने 17 फरवरी 2006 को ही अवैध निर्माण गिराने का आदेश जारी किया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। इसके बाद 2019 में तत्कालीन संयुक्त सचिव ने भी ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया, फिर भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।अब मामले की शिकायत एलडीए उपाध्यक्ष से की गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में सड़क हादसे में बच्ची की मौत:पिता के सामने बाइक ने मासूम को कुचला, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजा
    Next Article
    बरगदवा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी:बेटियों को रोजगार दिलाने का दिया भरोसा, आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment