Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजघाट टोल प्लाजा कर्मचारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, VIDEO:चालक से भुगतान को लेकर हुआ विवाद, लोगों ने भागकर बचाई जान

    13 hours ago

    1

    0

    गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट टोल प्लाजा पर टोल भुगतान को लेकर एक कार चालक और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चालक ने कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना गुरुवार रात की है, जब कार चालक अमरोहा से हापुड़ की ओर जा रहा था। ब्रजघाट टोल प्लाजा पर टोल भुगतान को लेकर टोल कर्मचारी और चालक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद चालक ने अचानक अपनी कार टोल कर्मचारियों की ओर बढ़ा दी। कर्मचारियों ने तेजी से भागकर खुद को बचाया। घटना का एक वीडियो भी सामन आया है। घटना के तुरंत बाद टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। NHAI अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है और घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सौंपा गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टोल कर्मचारी और कार चालक के बीच भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि घटना का सीसीटीवी फुटेज संज्ञान में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया DM ने गौशाला में अव्यवस्था देखी, सचिव को नोटिस:एक सप्ताह में गौशाला चौहद्दी, ग्राम मंडी संरक्षित करने के निर्देश
    Next Article
    फतेहाबाद में यूपी के युवक ने की सुसाइड, VIDEO:मरने से पहले बनाया वीडियो; बोला-भाई-भाभी को शरीर के हाथ मत लगाने देना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment