Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहाबाद में यूपी के युवक ने की सुसाइड, VIDEO:मरने से पहले बनाया वीडियो; बोला-भाई-भाभी को शरीर के हाथ मत लगाने देना

    11 hours ago

    1

    0

    रतिया के सरदूलगढ़ कैंची स्थित आरओ कैंपर सर्विस सेंटर पर कार्यरत एक युवक ने सुसाइड कर ली। युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी। सुसाइड से पहले युवक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने भाई और भाभी को लेकर कुछ बातें कह रहा है। यह घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 2 बजे के बाद हुई। सूचना मिलने पर सिटी थाना रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। वीडियो में युवक ने कहा है कि जब उसका शव गांव पहुंचे तो उसके भाई और भाभी को उसे हाथ न लगाने दिया जाए। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को युवक की फोन पर अपने भाई-भाभी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। औरेया जिले का रहने वाला था युवक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के गांव मुरही निवासी आलोक (27) पुत्र दशरथ सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले पांच महीने से रतिया में कुलविंद्र सिंह के आरओ सेंटर पर काम कर रहा था। आलोक सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहता था और उसके साथ उसका एक और भाई भी रहता है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सुसाइड के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ऐसे किया सुसाइड युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाया। 14 सेकेंड के इस वीडियो में युवक सिर्फ इतना ही कह रहा है कि जब उसका शरीर गांव में जाए तो उसके भाई-भाभी को हाथ मत लगाने देना। इसके बाद युवक ने दीवार के सहारे सीढ़ी लगाई। फिर पंखे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया। इसके बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजघाट टोल प्लाजा कर्मचारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, VIDEO:चालक से भुगतान को लेकर हुआ विवाद, लोगों ने भागकर बचाई जान
    Next Article
    मुंह में पॉलिथिन बांधी, नाइट्रोजन सिलेंडर से जोड़ा:बदायूं में कार में मिला कारोबारी का शव; भाई बोला- हत्या की हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment