Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजेश पाठक हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे:बोले- मैं खुद सवर्ण, लखनऊ में UGC नियमों के खिलाफ शंख बजाकर प्रदर्शन

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सवर्ण मोर्चा ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने इसे काला कानून बताया। शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने कमर तक झुक कर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। ब्रजेश पाठक को भी उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने खुद कमरे का दरवाजा खोला और सभी को अंदर ले गए। यूजीसी के नए नियम क्यों लाए जा रहे हैं? इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वे खुद सामान्य वर्ग से आते हैं। इसलिए अपने वर्ग के किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… ‘काले कानून की जरूरत क्या है’? सवर्ण मोर्चा के संयोजक संदीप सिंह, प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी और बसंत सिंह बघेल 50 से ज्यादा लोगों के साथ डिप्टी सीएम के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने यूजीसी के नए कानून को लेकर डिप्टी सीएम से मुलाकात की है। हमारे मोर्चा में बीजेपी और सरकार में शामिल लोग भी हैं। हम लोग यूजीसी को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं। बीजेपी सरकार इस कानून को लेकर आई है। कोर्ट ने भले ही इस पर रोक लगा दी है। मगर हमारा सवाल यह है कि इस तरह के काले कानून को लाने की जरूरत क्यों पड़ी? हम यह काला कानून किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। नए नियम से सवर्ण छात्रों का भविष्य बर्बाद होगा’ संयोजक संदीप सिंह ने कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सवर्ण समाज को मिटाने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है। इसे हम लोग सफल नहीं होने देंगे। जो कह रहे हैं कि किसी छात्र का अहित नहीं होगा तो इसे लेकर क्यों आए हैं? दलित एक्ट का जो प्रावधान है, वह तो चल ही रहा था, यूजीसी के नए नियम क्यों लाए गए हैं? अगर कोई फर्जी मुकदमा लिखवा देगा तो सवर्ण छात्र का जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसलिए हम लोग इसका पहले दिन से विरोध कर रहे हैं, जब तक यह काला कानून पूरी तरह से वापस नहीं हो जाएगा, विरोध जारी रहेगा । डिप्टी सीएम बोले- मैं भी सवर्ण समाज से हूं संदीप सिंह ने बताया कि UGC पर हमने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सवाल किए। उन्होंने दिल्ली नेतृत्व से इस विषय पर बात करने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि किसी भी कीमत पर सवर्ण समाज के साथ अन्याय नहीं होगा। हमारी सरकार सभी धर्म-जाति के साथ है। हम खुद सामान्य वर्ग से आते हैं। ऐसे में अपने वर्ग के किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। --------------- यह खबर भी पढ़िए… इकाना में LSG vs DC का मुकाबला आज, बारिश बेअसर:शुरुआत में तेज गेंदबाजों का जलवा, फिर स्पिनर की पकड़ होगी मजबूत इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल सीजन का 5वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन शहर में रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LSG vs DC मुकाबला:स्टेडियम के बाहर फैंस की लंबी लाइन; एंट्री शुरू, पुलिस बोली- होम ग्राउंड में स्वागत है
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अयोध्या में महिला और नवजात की मौत, फोन पर बात करते-करते नर्स से डिलीवरी करा रही थी डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment