Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'ब्रेक फेल होने से कार नहीं रोक पाया':लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाले छात्र का दावा, मृतक का पिता बोला- सपना टूट गया

    3 hours ago

    1

    0

    ‘कॉलेज के साथियों के साथ फेयरवेल पार्टी की। वहां से चला तो कुछ दोस्तों के साथ एक ढाबे पर चाय पी। उसके बाद वहां से निकला तो कार में मेरे साथ एक क्लासमेट भी थी। कुछ दूर ही चला था कि कार का ब्रेक फेल हो गया। मैं कार रोकने की कोशिश कर रहा था लेकिन रुक नहीं रही थी। सबसे पहले कार एक ट्रॉली से टकराई, फिर एक टेंपो से भिड़ी। इसके बाद सामने आए ई-रिक्शा और बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में कार और बेकाबू हो गई। साथ बैठी क्लासमेट घबरा गई। उसने गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन कार रुक नहीं रही थी। आखिरकार एक ट्रैक्टर से टकराने के बाद कार रुकी। रुकते ही वह लड़की नीचे उतर गई। भीड़ जुटती देख मैं घबरा गया। दोबार कार स्टार्ट कर वहां से भाग गया।’ यह दावा 12वीं के स्टूडेंट गौरव सिंह का है। उसकी कार ने 12 फरवरी की शाम कानपुर रोड पर 6 लोगों को रौंदते हुए कई गाड़ियों में टक्कर मारी थी। इस हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत भी हो गई थी। वहीं, मृतक के पिता के मानो सारे सपने टूट गए हों। उन्होंने दैनिक भास्कर रिपोर्टर से बातचीत में बताया कि बेटे को अफसर बनाना था। यही वजह थी कि हम सारा घर-बार छोड़कर उन्नाव से राजधानी आ गए थे। यहां किसी तरह उसे पढ़ा रहे थे। उसके साथ मेरे सपने भी चले गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पूरा मामला पढ़िए… 12 फरवरी की शाम के करीब 7 बजे थे। बंथरा में हनुमान मंदिर के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार कहर बनकर लोगों पर टूट पड़ी। उसने सहिजनपुर के प्रमोद कुमार की सड़क किनारे खड़ी बाइक पर टक्कर मार दी। इसके बाद लोग चिल्लाते हुए कार के पीछे दौड़े तो उसकी स्पीड और बढ़ गई। अब कार ने 100 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार में दौड़ते हुए खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मारी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर और आगे खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया। दीक्षांत ने हादसे में दम तोड़ दिया। कार ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। उसके बाद आगे खड़े ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ पाते, वह कार सहित मौके से भाग निकला। पढ़िए मासूम के परिजनों की जुबानी… पिता बोले- पूरे परिवार का सपना खत्म हुआ मृतक मासूम दीक्षांत के पिता संजय कुमार खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। हमने उनसे बात करने की हिम्मत जुटाई। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कैमरा बंद रखने को कहा। इसके बाद बताया- इसी साल बेटे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाया था। इसके लिए बड़े दिनों से कोशिश कर रहे थे, तब जाकर दाखिला हो पाया था। घर का इकलौता लड़का होने के चलते परिवार के सभी सदस्य उसे एक बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। इस घटना में मासूम ही नहीं गया, हमारे परिवार के सभी लोगों के सपने भी चले गए। गांव से राजधानी चले आए। यहां किराये का कमरा लेकर उसे स्कूल भेजना शुरू किया। बाबा बोले- पहली बार नानी के साथ बाजार गया था दीक्षांत के बाबा संतोष कुमार ने बताया- हम लोग उन्नाव की तहसील सफीपुर की ऊगू गांव के मूल निवासी हैं। दीक्षांत की मां उसे पढ़ाने के लिए बंथरा में किराये के कमरे में रहती थी। दीक्षांत केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। आज दीक्षांत अपनी नानी के साथ बाजार गया था। इस दौरान हादसा हो गया। मामले में अब तक का एक्शन बालिग कार ड्राइवर को भेजा जेल, गाड़ी की जांच पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर बनी गांव के गौरव सिंह को शुक्रवार को जेल भेज दिया। कार को कब्जे में लेकर मैकेनिकल जांच करा रही है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि ब्रेक फेल होने का दावा सही है या नहीं। मैकेनिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, RTO ने गौरव का DL 6 महीने के लिए कैंसिल कर दिया है। ड्राइविंग लाइसेंस के मुताबिक, गौरव की जन्मतिथि 21 जनवरी, 2005 है। उसे 13 फरवरी 2024 को परमानेंट लाइसेंस जारी किया गया था। कार से माचिस, छोटी कुल्हाड़ी और स्प्रे बरामद पुलिस को आरोपी गौरव की कार क्षतिग्रस्त हालत में कानपुर रोड किनारे खड़ी मिली। तलाशी के दौरान गाड़ी से माचिस, एक कुल्हाड़ (छोटी कुल्हाड़ी) और स्प्रे बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि इन वस्तुओं का हादसे से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, इन्हें जब्त कर लिया गया है। आरोपी 12वीं का छात्र भी उन्नाव का मूल निवासी आरोपी गौरव सिंह भी उन्नाव जिले का मूल निवासी है। वह सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बबलूखेड़ा गांव का रहने वाला है। यहां आलमबाग के एक कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसके पिता रविंद्र विक्रम सिंह बंथरा क्षेत्र में सीमेंट-सरिया का कारोबार करते हैं। कार परिवार की ही है। नियमित रूप से घर में उपयोग में लाई जाती थी। अब पढ़िए प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी घटना के प्रत्यक्षदर्शी निशांत शुक्ला ने बताया कि जब घटना हुई तो वह वहीं पर खड़े थे। गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। उसमें लड़के के साथ एक लड़की बैठी थी। लड़का गाड़ी चला रहा था। उसने पहले भी कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग घायल हो गए। उन्हें सामने ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में बैठी लड़की गाड़ी रुकने पर उससे उतर गई, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। टक्कर के बाद ऑटो घूमकर दूसरी दिशा में हो गया ई-रिक्शा चालक के बेटे नितिन ने बताया कि पुलिस ने फोन कर बताया कि आपके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। मौके पर पहुंचे तो पुलिस से पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो घूमकर दूसरी दिशा में खड़ा हो गया था। पिता रमेश इसी में बैठे थे। उनके सिर के पीछे चोट आई है। इस मामले को लेकर के बंथरा थाने में लिखित शिकायत भी की गई है। -------------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार : गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था; 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक लखनऊ में कार से 6 लोगों को रौंदने वाला 12वीं का स्टूडेंट गौरव सिंह गिरफ्तार हो गया है। इस हिट एंड रन घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी गौरव तेज रफ्तार में कार चलाता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि कार में उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोनों किसी फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती:महाशिवरात्रि पर लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार
    Next Article
    बदायूं में महाशिवरात्रि पर विशेष प्रसाद वितरण:मंदिरों में दिनभर खीर, शाम को पांच क्विंटल दूध की ठंडाई भी वितरण होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment