Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में महाशिवरात्रि पर विशेष प्रसाद वितरण:मंदिरों में दिनभर खीर, शाम को पांच क्विंटल दूध की ठंडाई भी वितरण होगा

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव और माता पार्वती का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में लंबी कतारें देखी गईं और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शहर के हरप्रसाद मंदिर में विशेष आकर्षण के रूप में एक क्विंटल दूध से बनी खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार, शाम के समय पांच से आठ क्विंटल दूध से तैयार ठंडाई भी बांटी जाएगी, जिसमें मेवा, चीनी और चावल मिलाए गए हैं। देखें, 6 तस्वीरें… हरप्रसाद मंदिर के अलावा विरुआवाड़ी मंदिर, सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय, नगला शक्तिपीठ और श्री साईं मंदिर सहित अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में दिनभर रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। शहर के प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी, महिला पुलिस और यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ब्रेक फेल होने से कार नहीं रोक पाया':लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाले छात्र का दावा, मृतक का पिता बोला- सपना टूट गया
    Next Article
    अमेठी में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:35 शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment