Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेकअप करने पर प्रेमी देवर ने भाभी पर किया हमला:झांसी में चाकू से हाथ-मुंह पर किए ताबडतोड़ वार, फिर सीना फाड़ दिया

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक महिला पर उसके देवर प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के सीने, गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर चाकू से सीना फाड़ दिया। शनिवार सुबह महिला अपनी 5 साल की बच्ची को तैयार कर रही थी। इसी बीच प्रेमी घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने चाकू से हमला बोल दिया। मां को घायल देखकर बच्ची घबराकर छत पर पहुंची और टीनशेड पर कूदकर चिल्लाई- मेरी मम्मी को बचा लो। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले महिला अपने देवर प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन बाद में ब्रेकअप कर घर लौट आई थी। इसी बात से आरोपी नाराज चल रहा था। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… 1.5 साल पहले घर से भाग गए थे दोनों घायल माया देवी अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ प्रेमनगर के नैनागढ़ में रहती हैं। पति राकेश साहू ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरी शादी लगभग 7 साल पहले माया देवी से हुई थी। मोहल्ले में ही मेरी मौसी का बेटा महेंद्र साहू रहता है। महेंद्र और मेरी पत्नी के बीच अफेयर के बारे में हमें जानकारी नहीं थी। डेढ़ साल पहले मैं और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करते थे। एक दिन महेंद्र बोला कि वह भाभी को लेने जा रहा है। वह झांसी आया और मेरी पत्नी को लेकर दिल्ली भाग गया, तब मुझे अफेयर की जानकारी हुई। काफी समझाने के बाद पत्नी घर वापस आ गई। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया तो पत्नी मान गई, लेकिन महेंद्र साथ रहने की जिद कर रहा था। 2 दिन पहले मारने की धमकी दी थी राकेश साहू ने बताया- 2 दिन पहले महेंद्र का मेरे पास फोन आया और उसने कहा कि वह मुझे और माया देवी को मार देगा। इसके बाद हमने महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि वह अहमदाबाद में है, इसलिए हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को ही वह झांसी आ गया था। शनिवार सुबह मैं गाड़ी लेकर निकल गया। करीब सुबह 9 बजे आलू की बोरी रखने के लिए घर आया था। तब तक सब ठीक था। इसके बाद मैं दोबारा गाड़ी लेकर चला गया। पत्नी माया देवी बच्चे को आंगनबाड़ी भेजने के लिए तैयार कर रही थी। तभी आरोपी महेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंच गया। आरोपी ने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। फिर उसने चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह देखकर बेटी घबरा गई और छत पर भागकर टीनशेड पर कूद गई। इसके बाद उसने पड़ोस की एक महिला को बताया कि अंकल चाकू से मां को मार रहे हैं, उन्हें बचा लो। तब आसपास के लोग घर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। मेरी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। 6 चाकू लगे, हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज के EMO डॉ. शमीम कुरैशी ने बताया- घायल माया देवी को पुलिस लेकर आई थी। उसके सीने, पेट, गर्दन, मुंह और हाथों पर चाकू से वार किए गए हैं। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------ यह खबर भी पढ़ें.. इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के:सिर्फ 1 मिनट बोल पाए; PCS अफसर ने दोनों हाथों से फरसा लहराया
    Next Article
    सपा प्रमुख की बेटी के अश्लील कमेंट हो रहे वायरल:महंत रामदास ने FIR कै लिए तहरीर दी,बोले- इसे तुरंत रोके प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment