Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली गेट घंटाघर के पास कूड़े में लगी आग:रामपुर में धुएं से सांस लेना मुश्किल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बरेली गेट घंटाघर के पास सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें सामने आईं, खासकर सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्थिति गंभीर हो गई। कई स्थानीय निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों इमरान और शादाब ने बताया कि इस स्थान पर लंबे समय से सड़क पर ही कूड़ा फेंका जाता है। उनका आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति अक्सर इसमें आग लगा देता है, जिससे यह घटना बार-बार होती है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर कूड़ा फेंकने की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने जानबूझकर कूड़े में आग लगाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की। लोगों का कहना है कि तेज हवा के कारण आग कभी भी विकराल रूप ले सकती है और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाल का कार्यालय भी इसी क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को लिखा है। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष भी उन्हीं की पार्टी से हैं, इसके बावजूद सड़क किनारे कूड़ा फेंका जाता है और इसमें अक्सर आग लगती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 251 गर्भवती महिलाओं का गर्भोत्सव संस्कार:अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया आयोजन, संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर चर्चा
    Next Article
    अपहरण और मारपीट मामले में सपा नेता गिरफ्तार:बांदा पुलिस ने भेजा जेल, बेटे और अन्य की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment