Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली IMA चुनाव में आज होगा फैसला:प्रेसिडेंट-इलेक्ट पद पर हिमांशु अग्रवाल और आरके भास्कर आमने-सामने, 3 पदों पर वोटिंग हुई

    25 minutes ago

    1

    0

    बरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की नई कार्यकारिणी के चुनाव में रविवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। संगठन के तीन प्रमुख पदों के लिए मतदान होगा। सबसे ज्यादा नजर प्रेसिडेंट-इलेक्ट पद के नतीजे पर रहेगी, जहां डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. आरके भास्कर के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियां खोली जाएंगी और वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव समिति के मुताबिक देर रात तक नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। तीन पदों के लिए ही पड़ेंगे वोट इस बार कई पदों पर निर्विरोध चुनाव होने के कारण IMA सदस्यों को सिर्फ तीन पदों के लिए मतदान करना होगा। सदस्य प्रेसिडेंट-इलेक्ट, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रेसिडेंट-इलेक्ट पद पर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. आरके भास्कर आमने-सामने हैं। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी और डॉ. वीर महेंद्र पाल सिंह गंगवार मैदान में हैं। इनमें से दो उम्मीदवार चुने जाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. कमेंद्र सिंह और डॉ. राजवीर सिंह गंगवार के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव समेत कई पदों पर पहले ही निर्विरोध फैसला नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई पदों पर मुकाबला खत्म हो गया था। सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल निर्विरोध चुने गए हैं। उनके सामने चुनाव मैदान में रहे डॉ. राजवीर गंगवार ने नाम वापस ले लिया था। इसी तरह अस्पताल सलाहकार समिति के सदस्य पद पर डॉ. रितु राजीव और पीआरओ पद पर डॉ. मयंक कुमार गुप्ता निर्विरोध चुने गए हैं। कार्यकारिणी समिति और राज्य परिषद के सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसलिए इन पदों के लिए रविवार को वोट नहीं डाले जाएंगे। चुनाव समिति ने बैठक के बाद तय की अंतिम स्थिति नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव समिति ने बैठक कर चुनाव की अंतिम स्थिति स्पष्ट की थी। चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव समेत चुनाव समिति और नियमावली समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। अब रविवार को मतदान के बाद मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रेसिडेंट-इलेक्ट, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बीच मुकाबले का परिणाम सामने आ जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- हामिद अंसारी का बयान डरावना है:भटके हुए लोग भारत की गलत छवि बना रहे, राहुल की 'झूठ की गूंज' समाज में भ्रम फैला रही
    Next Article
    कमरे में फंदे पर लटका मिला शव:पत्नी ने आत्महत्या बताया; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment