Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली की 5 बेटियों ने 10वीं में किया टॉप:रश्मि वर्मा पहले स्थान पर, 96.83% अंक प्राप्त किए, रजनी सिंह दूसरे नंबर पर

    7 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी 23 अप्रैल को शाम चार बजे हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बरेली जिले में हाईस्कूल के कुल 50,641 परीक्षार्थियों ने इस वर्ष पंजीकरण कराया था, जिनकी धड़कनें अब नतीजे आने से पहले तेज हो गई हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। हाईस्कूल में बरेली के सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की 5 छात्राओं ने यूपी में जगह बनाई है। रश्मि वर्मा ने 581 मार्क्स पाकर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया हैं। रजनी सिंह ने 579 मार्क्स और शिवानी ने 579 मार्क्स लाकर यूपी में आठवां स्थान हासिल किया है। वैष्णवी गुप्ता 577 मार्क्स और गुलशन यादव ने 577 अंक लाकर यूपी में दसवां स्थान हासिल किया है। छात्र पंजीकृत 27541 छात्राएं पंजीकृत 22443 प्राइवेट मेल 485 प्राइवेट फीमेल 172 टोटल 657 टोटल पंजीकृत परीक्षार्थी हाईस्कूल 50641 टोटल अपीयर्ड परीक्षार्थी 49977 छात्राएं 22449 छात्र 27528 पंजीकरण में छात्र आगे, लेकिन बेटियों का रहा है दबदबा इस साल बरेली जिले से हाईस्कूल में 27,528 छात्र और 22,449 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पास होने के प्रतिशत के मामले में बेटियां लगातार बेटों से आगे रही हैं। जिले के कुल 130 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य 4 अप्रैल को ही पूरा कर लिया गया था। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन रहा सख्त परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार कड़े इंतजाम किए थे। पूरे जिले को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटकर निगरानी की गई थी। 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के बीच 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी:हाईस्कूल में 93.59% और इंटर में 84.02% छात्र पास ,हाईस्कूल में अदीबा बुशरा ने किया टॉप, इंटर में वंशिका उपाध्याय बनीं जिला टॉपर
    Next Article
    एटा की शालिनी ने हाई-स्कूल परीक्षा में किया टॉप:568 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान, पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment