Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा की शालिनी ने हाई-स्कूल परीक्षा में किया टॉप:568 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान, पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षक

    5 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एटा जिले में श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, जलेसर की छात्रा शालिनी ने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। शालिनी जलेसर के मुढ़ई गांव की निवासी हैं और उनके पिता एक प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। बेटी के जिले में टॉप करने पर विद्यालय प्रशासन ने खुशी व्यक्त की और मिठाई खिलाकर उसका स्वागत किया। जिले में अन्य मेधावी छात्रों में वर्तिका ने 561 अंक (94.50 प्रतिशत) प्राप्त किए। श्रीमती इंटर कॉलेज, जैथरा के आयुष कुमार और रोड साइंटिफिक इंटर कॉलेज, जैथरा की वैष्णो ने भी 561 अंक हासिल किए। आरएसकेडी इंटर कॉलेज, बिल्सड पुवाया की साक्षी को 560 अंक मिले। एमजीएचएम इंटर कॉलेज, मारहरा के देवेश कुमार, जनता इंटर कॉलेज, लोया बादशाहपुर की डिंपल दक्षा और के डी मीमो एच एस एस, आसलपुर अलीगंज के अर्जुन सिंह ने 557-557 अंक प्राप्त किए। के आर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज, पुराव आसपुर की अनु और आर डी इंटर कॉलेज, अलीगंज एटा की दिव्यांशी व प्रिया ने 556-556 अंक प्राप्त किए। डी पी इंटर कॉलेज, कथौली एटा की भूमिका को 554 अंक मिले, जबकि रामवीर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, एटा के छात्र, प्रांशीस (के आर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज, पुराव आसपुर) और छवि (जी एच आर सेकेंडरी स्कूल, जलेसर) ने 553-553 अंक हासिल किए। आदेश कुमार ने एस डी पब्लिक इंटर कॉलेज, धुमरी से 553 अंक प्राप्त किए। अनामिका (एस सी एस इंटर कॉलेज, नरौरा एटा), अंशिका (के आर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज), यशिका सिंह (श्री के एस पी एस कुशवाहा, मारहरा एटा), राखी (आर डी इंटर कॉलेज, अलीगंज एटा) और शिवानी (कल्याणी इंटर कॉलेज, पिदौरा मरहरा) ने 552-552 अंक प्राप्त किए। शिवांगी यादव श्री राम बाल भारती इंटर कालेज ने 551 अंक, वैष्णवी एपेक्श पब्लिक एच एस एस आर ए एटा 551 अंक, ऋषभ राठौर के डी मीमो एच एस एस आसलपुर अलीगंज एटा ने 551 अंक प्राप्त किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली की 5 बेटियों ने 10वीं में किया टॉप:रश्मि वर्मा पहले स्थान पर, 96.83% अंक प्राप्त किए, रजनी सिंह दूसरे नंबर पर
    Next Article
    भतीजे ने चाचा को गोली मारी, मौत:बिजनौर में जमीनी विवाद में की हत्या, आरोपी आबकारी विभाग में है सिपाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment