Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के 67 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली:SSP की बड़ी कार्रवाई, अब अपराधियों की हर गतिविधि पर रखी जाएगी 24 घंटे पैनी नजर

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 67 बदमाशों की नई हिस्ट्रीशीट खोल दी है। ये सभी हिस्ट्रीशीटर चोरी, नकबजनी, गौकशी, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त है। इन अपराधियों की पूरी कुंडली तैयार कर पुलिस अब उनकी चौबीसों घंटे निगरानी करेगी ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। ये सभी हिस्ट्रीशीटर बार-बार जेल जाने के बावजूद अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस अब इन सभी बदमाशों के वर्तमान ठिकानों और आय के स्रोतों की भी जांच करेगी। भोजीपुरा के हिस्ट्रीशीटर इस थाने से शकील उर्फ पोला पुत्र जरूर अहमद, छोटे उर्फ अब्दुल कय्यूम पुत्र रहीस अहमद, कल्लू उर्फ कलुआ पुत्र इब्राहिम, अशफाक पुत्र इनायतुल्ला, अकलीम पुत्र शहजादे, छोटन उर्फ एसओ पुत्र रहमतुल्ला, सद्दाम पुत्र महमूद खां, पप्पू पुत्र भोला, वसीम पुत्र पप्पू और फेम उर्फ फहीम पुत्र यासीन की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बहेड़ी के सक्रिय अपराधी बहेड़ी क्षेत्र से पप्पू उर्फ गर्रा पुत्र हचीब, सोहेल पुत्र इदरीस, आरिफ पुत्र साबिर, इश्तियाक पुत्र अशफाक अहमद, तारिक पुत्र अशफाक, मोईन पुत्र अय्यूब, राशिद पुत्र इलियास, मोबिन पुत्र कल्लू, अय्यूब पुत्र कय्यूम, शानू पुत्र लईक, उवैश पुत्र रहीश अहमद और सलीम पुत्र हनीफ के नाम सूची में शामिल हैं। मीरगंज और देवरनियां की सूची मीरगंज से रिहान पुत्र नियामु अहमद, आबिद अली पुत्र शकील अहमद, अशमुल पुत्र मोहम्मद जहूर और गुड्डू पुत्र अलाउद्दीन को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। वहीं देवरनियां थाने से वकार बंजारा पुत्र अब्दुल जलील, मुन्ना पुत्र जाबिर कुरेशी और शाकिर पुत्र जाबिर कुरेशी पर शिकंजा कसा गया है। सीबीगंज और कोतवाली के बदमाश सीवीगंज थाने से नसीम पुत्र सला मोहम्मद और वीरेन्द्र यादव पुत्र रामभरोसे यादव की फाइल खोली गई है। कोतवाली क्षेत्र से इरशाद पुत्र इदरीश और अकरम पुत्र अनीश कुरैशी को निगरानी सूची में डाला गया है। फरीदपुर और इज्जत नगर के अपराधी फरीदपुर से आरिफ पुत्र गुल खां और सलमान उर्फ भूरा पुत्र नवी शेर के नाम शामिल हैं। इज्जत नगर थाने से प्रभाकर त्रिपाठी पुत्र भरतजी त्रिपाठी की हिस्ट्रीशीट धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए खोली गई है। बारादरी के हिस्ट्रीशीटरों की फौज बारादरी थाने से सबसे लंबी सूची जारी हुई है जिसमें शालू गुप्ता पुत्र रविन्द गुप्ता, जगमोहन उर्फ तन्नू पुत्र राजकुमार, तरुण कुमार उर्फ गोविन्दा पुत्र हरिबाबू, निशांत उर्फ बिहारी पुत्र ब्रजेश, अमन पुत्र रतनलाल कश्यप, विनय पुत्र द्वारिका प्रसाद और आयुष के नाम दर्ज किए गए हैं। फतेहगंज पश्चिमी और आंवला की कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी से अमन पुत्र दिनेश कुमार, सोनू कालिया उर्फ शानू पुत्र सद्दीक और परमीलाल पुत्र ओमप्रकाश को शामिल किया गया है। आंवला से इमरान कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी, अकबर अली उर्फ शेर पुत्र हनीफ कुरैशी और इददन पुत्र नौशे की हिस्ट्रीशीट खुली है। हाफिजगंज और नवाबगंज के शातिर हाफिजगंज से आमिर खां पुत्र तौकिर खां, मो. इस्लाम पुत्र ताजू, रेहान उर्फ रिहान पुत्र अली अहमद, शाहिद हुसैन पुत्र मेहन्दी हसन, इलियास उर्फ इल्यास पुत्र फिदा हुसैन, चुन्ने पुत्र कल्लू, निजाकत शाह पुत्र यकीन शाह, मोहसिन पुत्र शाबिर और उमेश पुत्र धर्मपाल को शामिल किया गया है। नवाबगंज से हनीफ पुत्र भूरा, नदीम पुत्र भूरा, अकरम पुत्र नियामतुल्ला, कल्लू उर्फ बाबू पुत्र इनामुल्ला, इकबाल खां पुत्र इलियास खां, भूरा पुत्र नजीउल्ला और नासिर पुत्र इतवारी हुसैन के नाम सूची में हैं। बहेड़ी के अन्य कुख्यात बहेड़ी क्षेत्र से जलीस अहमद उर्फ जलीस कुट्टी पुत्र एजाज अहमद और आसिफ उर्फ गण्ठा पुत्र हनीफ की भी हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि इन अपराधियों की हर गतिविधि की रिपोर्ट प्रतिदिन थाने के रजिस्टर में दर्ज की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में दूल्हे ने पूछा चूल्हे में खाना बना लोगी:गैस संकट पर 7 फेरों से पहले रखी शर्त, दुल्हन के जवाब के बाद हुई शादी की रस्में
    Next Article
    शाहजहांपुर में 14 साल बच्चे ने किया आत्महत्या का प्रयास:खेलते समय बच्चों से हुआ झगड़ा, विवाद से डरा, अस्पताल भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment