Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली को मौलाना को धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब:बोले-ऐसे लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं, ज्ञानवापी पर भगवा लहराएगा

    4 hours ago

    2

    0

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों प्रयागराज में हनुमंत कथा कर रहे हैं। कथा से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ज्ञानवापी परिसर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक दिन यहां रुद्राभिषेक जरूर होगा और काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में लगा “कलंक” मिटेगा। उन्होंने कहा- हमें मंदिरों में भीड़ और सड़कों पर तूफान चाहिए। रामराज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मौलाना पर किया पलटवार बरेली के मौलाना के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर शास्त्री ने कहा कि यह समय का खेल है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जैसे राम मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा। क्या बोले थे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी? मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, जो ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष हैं, ने शास्त्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी एक ऐतिहासिक मस्जिद है और इसे किसी के लिए कलंक कहना गलत है। मौलाना ने कहा कि शरियत किसी भी मुसलमान को मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं देती और ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर तोड़कर नहीं बनाई गई है। “माहौल खराब न करें” मौलाना ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान बहुसंख्यक समुदाय को उकसाने वाले हैं और इससे माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का मामला अदालत में विचाराधीन है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वही सभी को मान्य होगा। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ऐसे बयान मुकदमे को प्रभावित करने की कोशिश हैं। उन्होंने अदालत से स्वतः संज्ञान लेने और धीरेंद्र शास्त्री को तलब करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा-कयामत तक आप ज्ञानवापी पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। यह मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी, मस्जिदियत से कोई समझौता नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे भैंस का दूध पीने वाले:कुत्ते के काटने से मौत होने के बाद मचा हड़कंप
    Next Article
    लखनऊ में हीट वेव का अलर्ट, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा:सामान्य से अधिक गर्मी; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment