Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली की नाथ नगरी के मिली 7.91 करोड़ रुपये:12 मंदिरों की सूरत बदलेगी, प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बरेली जनपद के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में स्थित 12 प्रमुख पर्यटन और आस्था के केंद्रों के लिए 791 लाख रुपये की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत की गई है। यूपीएसटीडीसी को इन परियोजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पर्यटन विकास की प्रमुख योजनाएं और बजट इस बजट से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे। मुख्य आवंटन इस प्रकार हैं: बरेली शहर के हृदय स्थल और कैंट एरिया के मंदिरों पर विशेष ध्यान दिया गया है: मुख्यमंत्री के संकल्प से पर्यटन और रोजगार को मिलेगी रफ्तार पर्यटन मंत्री ने कहा कि बरेली को नाथ नगरी के रूप में जाना जाता है, जहाँ मंदिरों की एक लंबी श्रृंखला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि प्रदेश के हर जिले की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों से न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन से जुड़े रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बरेली की पहचान वैश्विक पटल पर और मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग:इटावा में कचहरी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे गए
    Next Article
    सुल्तानपुर में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन:27 अप्रैल को 'गौ-सम्मान दिवस' घोषित करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment