Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के स्पा सेंटर में लड़कियों की परेड कराई, VIDEO:रिसेप्शनिस्ट ने सौदेबाजी की, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार

    12 hours ago

    1

    0

    बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट ने 1000 रुपए में लड़कियों से थेरेपी का ऑफर दिया। पसंद करने के लिए लड़कियों की परेड कराई। कहा- हमारे यहां पूरी सेवा होगी। उन्होंने इसका स्टिंग वीडियो भी बनाया। हिंदू संगठन ने मंगलवार को SSP से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। स्पा सेंटर में छानबीन की गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है। मामला बारादरी थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर पर स्पा सेंटर चल रहा था। बिल्डिंग एक रिटायर्ड कर्नल की है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि वे लोग पिछले कई दिनों से इस सेंटर की रेकी कर रहे थे। स्पा सेंटर के नाम पर न केवल देह व्यापार हो रहा था, बल्कि ‘लव जिहाद’ जैसी साजिशों को भी अंजाम दिया जा रहा था। मंगलवार को मंच के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल और गोरक्षक निर्दोष राठौर स्पा सेंटर पहुंचे और ग्राहक बनकर वीडियो बना लिया। वीडियो में क्या दिख रहा, जानिए 5 मिनट 3 सेकेंड के वीडियो में स्पा सेंटर का रिसेप्शन एरिया दिख रहा है। रिसेप्शन पर बैठी महिला अपने स्पा सेंटर से जुड़ी सुविधाओं के बारे में बता रही है। वह कहती है कि पहले 1000 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, उसके बाद थेरेपी कराई जाएगी। थेरेपी के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। वह बारी-बारी से कई लड़कियों को आवाज देकर बुलाती। लड़कियां पर्दे के पीछे आकर चेहरा दिखाकर वापस चली जाती हैं। अंदर से कुछ ग्राहक बाहर आते हुए भी दिखते हैं। रिसेप्शनिस्ट और युवक की बातचीत पढ़िए… युवक: यहां क्या-क्या सर्विस मिलती है? रेट क्या हैं? रिसेप्शनिस्ट: हमारे यहां मसाज के अलग रेट हैं, बाकी सर्विस के अलग। नॉर्मल मसाज 1000 रुपए से शुरू है। युवक: लड़कियां दिखाओ पहले, हमें अच्छी सर्विस चाहिए। रिसेप्शनिस्ट: (अंदर से 3-4 लड़कियों को बुलाते हुए) ये देख लीजिए, ये सब लड़कियां हैं। इनमें से आप पसंद कर सकते हैं। युवक: इनका रेट क्या होगा? रिसेप्शनिस्ट: लड़कियों के हिसाब से रेट तय होते हैं। कोई 1000 की है, कोई 1500 की। 45 मिनट थेरेपी होगी। उसके बाद बाकी सर्विस के लिए अंदर बात कर लेना। युवक: कस्टमर कहां-कहां से आते हैं आपके पास? रिसेप्शनिस्ट: हमारे पास शाहजहांपुर, सीतापुर और आसपास के जिलों से भी बहुत लोग आते हैं। आदमी अगर पैसा खर्च करता है, तो वह पूरी सुविधा और तसल्ली चाहता है, और हम वही देते हैं। हिंदू संगठन ने की SSP से शिकायत, कहा- एक्शन लीजिए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने SSP बरेली को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिलाध्यक्ष अरुण फौजी और हिमांशु पटेल ने मांग की है कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे इन अवैध स्पा सेंटरों को तुरंत सील किया जाए। उनका आरोप है कि यह धंधा पुलिस की मिलीभगत और कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहा है। इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। अगर पुलिस ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो हिंदू जागरण मंच आंदोलन करेगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा-बुलंदशहर में बारिश, तेज हवाएं चल रहीं:यूपी के 18 जिलों में आंधी-बरसात की संभावना, ओले भी गिर सकते हैं
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप का प्रयास:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे रेप की तैयारी बताया था, CJI ने फैसला पलटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment