Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली कैंट गोल चौक पर शिव प्रतिमा स्थापित:धार्मिक आस्था के साथ सौंदर्यीकरण को मिला बढ़ावा

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के सदर कैंट गोल चौक पर भगवान भोले शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह प्रतिमा अब क्षेत्र की नई पहचान बन रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कॉपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार और कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस प्रतिमा की स्थापना केवल धार्मिक भावना से प्रेरित नहीं है। यह सदर कैंट क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक सुदृढ़ीकरण की एक व्यापक योजना का हिस्सा है। कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन के प्रयासों को इस पहल में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, शशिकांत जायसवाल, डॉ. वैभव जायसवाल, नामित पार्षद अमरीश कठेरिया, महानगर मंत्री अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीधर शुक्ला, ललित अवस्थी, संजीव वाल्मीकि, लालमन कोरी, प्रदीप गुप्ता सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महाशिवरात्रि पर हुआ अनवरत जलाभिषेक- भंडारा:श्री बालाजी मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में महिलाओं को POSH एक्ट से कराया अवगत:शिकायत की प्रक्रिया और नारी शक्ति के अधिकारों पर की गई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment