Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली-लखनऊ फोर लाइन ट्रैक से हरदोई बाहर:बढ़ते रेल दबाव और औद्योगिक महत्व के बावजूद अनदेखी पर सवाल

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली से लखनऊ के बीच प्रस्तावित फोर लाइन रेलवे ट्रैक के रूट को हरदोई की बजाय सीतापुर की ओर मोड़ दिया गया है। इस निर्णय से हरदोई जनपद के रेल यात्रियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पहले यह माना जा रहा था कि लखनऊ-शाहजहांपुर रेलखंड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए हरदोई से होकर फोर लाइन ट्रैक का निर्माण प्राथमिकता में रखा जाएगा। इस रूट पर पहले से ही यात्री और मालगाड़ियों का भारी दबाव है। रोजा पावर प्लांट तक कोयला पहुंचाने के लिए प्रतिदिन कई मालगाड़ियां इसी मार्ग से गुजरती हैं, जिससे ट्रैक की क्षमता पर अतिरिक्त भार पड़ता है। रेलवे अधिकारियों द्वारा भी कई बार इस दबाव का हवाला दिया जा चुका है। सीतापुर की ओर ट्रैक डायवर्ट होने के पीछे राजनीतिक प्रभाव की चर्चा भी तेज है। हरदोई से सांसद जयप्रकाश रावत ने रेल मंत्री से मिलकर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की मांग रखी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। इस निर्णय से हरदोई के लोगों में असंतोष बढ़ा है। आर्थिक दृष्टि से भी हरदोई एक महत्वपूर्ण जिला है। यहां गेहूं, धान और चीनी जैसे कृषि उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। जिले में संचालित चार चीनी मिलों से तैयार चीनी देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती है और इसका निर्यात भी होता रहा है। संडीला औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां कार्यरत हैं, जिससे यह इलाका तेजी से औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हरदोई होकर फोर लाइन ट्रैक बनाया जाता, तो इससे यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ उद्योग और व्यापार को भी सीधा लाभ मिलता। लोगों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और हरदोई को रेल विकास की मुख्यधारा में शामिल करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम जयंती पर बृजभूषण का बड़ा बयान:बोले–75 नहीं 175 साल भी ले लो आरक्षण, जरूरत नहीं
    Next Article
    आजम–अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड केस में फैसला आज:अब्दुल्ला आजम की सजा के खिलाफ अपील पर रामपुर सेशन कोर्ट में सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment