Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम जयंती पर बृजभूषण का बड़ा बयान:बोले–75 नहीं 175 साल भी ले लो आरक्षण, जरूरत नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आजादी के 75 वर्षों बाद भी आरक्षण के प्रभाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि 75 नहीं 175 साल तक आरक्षण ले लो, लेकिन उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह मंडल आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग के माध्यम से कुछ वर्गों को लाभ जरूर मिला, लेकिन कई पारंपरिक समुदाय आज भी विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। उन्होंने विशेष रूप से कुम्हार, बढ़ई और तेली जैसे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों की स्थिति पर चिंता जताई। कुछ लोग का ही भला हुआ है। बृजभूषण ने कहा कि जातिगत राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया है, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंच पाया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कमजोर तबकों को सशक्त करने के लिए नीतियों की समीक्षा जरूरी है, ताकि हर वर्ग तक विकास का लाभ समान रूप से पहुंच सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने परशुराम जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता और समरसता पर जोर दिया। बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 736 कर्मचारियों का जनगणना प्रशिक्षण शुरू:तीन दिवसीय कार्यक्रम में डेटा संकलन की ट्रेनिंग शुरू
    Next Article
    बरेली-लखनऊ फोर लाइन ट्रैक से हरदोई बाहर:बढ़ते रेल दबाव और औद्योगिक महत्व के बावजूद अनदेखी पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment