Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 22वां पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन:9 अप्रैल को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में पंजाबी सेवा कल्याण समिति 9 अप्रैल को 22वां पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करेगी। यह आयोजन श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन स्थित बारात घर में होगा। इस बार सम्मेलन को पारंपरिक के साथ डिजिटल स्वरूप से भी जोड़ा गया है। समिति के महामंत्री लोकेश कालरा ने बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से युवक-युवतियां घर बैठे अपनी प्रोफाइल बना और देख सकेंगे। उनका कहना है कि इससे समय की बचत होगी और एक-दूसरे को बेहतर समझने का अवसर मिलेगा। समिति अध्यक्ष सतीश लुनियाल के अनुसार, ऐसे सम्मेलन समाज में वैवाहिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच परिवारों को सुरक्षित और विश्वसनीय माहौल में रिश्ते तलाशने का अवसर प्रदान करता है। आयोजकों ने बताया कि अब तक लगभग 120 पंजीकरण हो चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर 280 और पंजीकरण किए जाएंगे। इस आयोजन में समिति की महिला इकाई भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। महिला इकाई की अध्यक्षा इंदु सेठी ने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में परिवार और समाज के गणमान्य व्यक्ति इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों के लिए भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति का कहना है कि यह सम्मेलन पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक का संगम बनेगा, जिससे समाज में वैवाहिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित:डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
    Next Article
    CSJMU की फैकल्टी आफ लैंग्वेजेज से सीखें भाषाएं:बीए और एमए के अलावा फ्रेंच व जर्मन में डिप्लोमा कोर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment