Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU की फैकल्टी आफ लैंग्वेजेज से सीखें भाषाएं:बीए और एमए के अलावा फ्रेंच व जर्मन में डिप्लोमा कोर्स

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के फैकल्टी आफ लैंग्वेजेज में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए मिशन एडमिशन के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूजी लेवल पर बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीए (ऑनर्स) हिंदी तथा बीए (कॉम्बिनेशन/ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस फैकल्टी में यूजी व पीजी कोर्स के साथ साथ जर्मन और फ्रेंच लैंग्वेज में डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। दो भाषा व आनर्स में यूजी कोर्स बीए अंग्रेजी में 60 सीटें एवं लगभग 26 हजार रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित है, जबकि बीए हिंदी में 30 सीटें एवं लगभग 11 हजार रुपये फीस है। बीए कॉम्बिनेशन/ऑनर्स कार्यक्रम में 60 सीटें एवं लगभग 16 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पांच पीजी कोर्स उपलब्ध पीजी लेवल पर एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए संस्कृत, एमए जैन दर्शन एवं एमए प्राकृत जैसे दो वर्षीय कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 30 से 60 सीटें उपलब्ध हैं तथा वार्षिक शुल्क लगभग 6 हजार से 13 हजार रुपये के बीच निर्धारित है। यह हैं डिप्लोमा कोर्स यूजी व पीजी कोर्सेज के अलावा जर्मन एवं फ्रेंच भाषा के एक वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (20-20 सीटें) तथा सहज बोध पाणिनी व्याकरण सहित अन्य प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि एक से दो वर्ष के बीच है तथा शुल्क 2,500 रुपये से 16,000 रुपये तक निर्धारित है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। लैंग्वेज लैब की भी फैसिलिटी फैकल्टी में आधुनिक भाषा प्रयोगशाला (लैंग्वेज लैब) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों को उच्चारण एवं संप्रेषण कौशल विकसित करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शोध, अनुवाद एवं संचार आधारित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। इन पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों के लिए शिक्षण, शोध, अनुवाद, पत्रकारिता, कंटेंट लेखन, कॉर्पोरेट क्षेत्र एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 22वां पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन:9 अप्रैल को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा
    Next Article
    गाजीपुर में व्यापारियों ने पकड़े फर्जी इनकम टैक्स अफसर, VIDEO:आरोपियों की कार को घेरा, 3 लोगों का कॉलर पकड़कर नीचे उतारा, पुलिस बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment