Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 2.57 लाख से ज्यादा बढ़े नए वोटर:SIR की फाइनल लिस्ट जारी, डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    6 hours ago

    2

    0

    भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर बरेली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य संपन्न हो गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस बार की प्रक्रिया में बरेली जिले में कुल 2,57,920 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार अब मतदाताओं की कुल संख्या 29,48,987 पहुंच गई है। अक्टूबर से अप्रैल तक ऐसे बदली जिले की तस्वीर पुनरीक्षण प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को हुई थी। उस समय जिले में 34,05,820 मतदाता थे, लेकिन सर्वे और शुद्धिकरण के बाद 6 जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के समय यह संख्या 26,91,067 रह गई थी। इसके बाद 6 जनवरी से 6 मार्च तक चले दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम सूची में 29 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों की संख्या भी 1931 से बढ़कर 1940 हो गई है और मतदेय स्थल 3499 से बढ़कर 3835 हो गए हैं। जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो में आया सकारात्मक बदलाव प्रशासन के विशेष प्रयासों से जेंडर रेशियो में सुधार देखा गया है। 6 जनवरी 2026 को जहां जेंडर रेशियो 815 था, वह अब बढ़कर 832 हो गया है। इसी तरह ईपी रेशियो (जनसंख्या के अनुपात में मतदाता) में भी 4.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 47.07 प्रतिशत से बढ़कर अब 51.59 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इस दौरान 7,14,753 एएसडी मतदाताओं और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मामलों का बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। दावे और आपत्तियों का हुआ रिकॉर्ड निस्तारण अभियान के दौरान कुल 2,76,250 नए आवेदन (फार्म-6) प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2,64,672 को सही पाकर स्वीकृत किया गया। नाम कटवाने के लिए आए 7,111 आवेदनों (फार्म-7) में से 6,103 स्वीकृत हुए, जबकि संशोधन के लिए आए 71,970 आवेदनों (फार्म-8) में से 69,569 को अपडेट किया गया। मात्र 11,577 फार्म-6 विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। विधानसभा वार मतदाताओं की विस्तृत सूची जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों की स्थिति नीचे विस्तार से दी गई है: 1. बहेड़ी (118) पुरुष मतदाता: 1,82,215 महिला मतदाता: 1,58,924 थर्ड जेंडर: 04 कुल मतदाता: 3,41,143 2. मीरगंज (119) पुरुष मतदाता: 1,77,030 महिला मतदाता: 1,45,973 थर्ड जेंडर: 04 कुल मतदाता: 3,23,007 3. भोजीपुरा (120) पुरुष मतदाता: 1,89,109 महिला मतदाता: 1,65,366 थर्ड जेंडर: 04 कुल मतदाता: 3,54,479 4. नवाबगंज (121) पुरुष मतदाता: 1,74,289 महिला मतदाता: 1,52,193 थर्ड जेंडर: 11 कुल मतदाता: 3,26,493 5. फरीदपुर (122) पुरुष मतदाता: 1,68,660 महिला मतदाता: 1,34,225 थर्ड जेंडर: 02 कुल मतदाता: 3,02,887 6. बिठारी चैनपुर (123) पुरुष मतदाता: 2,05,120 महिला मतदाता: 1,67,818 थर्ड जेंडर: 08 कुल मतदाता: 3,72,946 7. बरेली (124) पुरुष मतदाता: 1,87,425 महिला मतदाता: 1,63,616 थर्ड जेंडर: 16 कुल मतदाता: 3,51,057 8. बरेली कैंट (125) पुरुष मतदाता: 1,49,275 महिला मतदाता: 1,36,232 थर्ड जेंडर: 12 कुल मतदाता: 2,85,519 9. आंवला (126) पुरुष मतदाता: 1,61,235 महिला मतदाता: 1,30,197 थर्ड जेंडर: 05 कुल मतदाता: 2,91,437 योग (जनपद बरेली) पुरुष मतदाता: 16,09,358 महिला मतदाता: 13,39,544 थर्ड जेंडर: 85 कुल मतदाता: 29,48,987 युवा और दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष ध्यान इस बार की सूची में 18-19 आयु वर्ग के 50,251 युवा मतदाताओं को जोड़ा गया है, जो पहली बार लोकतंत्र का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा जिले में कुल 25,742 दिव्यांग मतदाताओं को भी चिन्हित किया गया है, ताकि चुनाव के दौरान उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती कार से ड्रग तस्करी करने वाला रैकेट:प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक बरामद, आसपास के जिलों में भी हो रही थी सप्लाई
    Next Article
    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कासगंज पहुंचे:राजेंद्र कश्यप के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, बेटे को सांत्वना दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment