Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 3 किशोरों की तालाब में डूबकर मौत:नहाने गए थे, ग्रामीणों ने उतराते देखे शव; गांव में मचा कोहराम

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में रविवार को तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों दोपहर में गांव के पास के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। कुछ समय के बाद गांव के 3-4 लोग उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने तालाब में तीनों के शव उतराते हुए देखे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ग्रामीणों ने शवों को उतराते देखा मृतकों की पहचान अंश (8) पुत्र सुरेंद्र पाल गंगवार, आयुष (9) पुत्र जियालाल कश्यप और देव (10) पुत्र चरण सिंह यादव के रूप में हुई है। तीनों तिलमास गांव के एक ही टोले के रहने वाले और आपस में दोस्त थे। गांव के बाहर स्थित एक तालाब में रविवार दोपहर तेज धूप के चलते तीनों नहाने चले गए। इसी दौरान नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उस समय तालाब के पास कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद गांव के लोग तालाब के किनारे से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पानी में तीनों बच्चों के शव उतराते हुए देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी बोले- हर एंगल से जांच कर रही मीरगंज थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया- प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसा है, आत्महत्या या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पहलवान बोलीं- बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया; बच्चों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, बिजली कर्मचारी को मुर्गा बनाया
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:काशीपुर में शराब में जहर मिलाकर पिलाया, सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment