Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कटरा के 2000 घरों को मिलेगा स्वच्छ जल:महापौर गणेश केसरवानी ने नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में जल संकट से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वार्ड संख्या 61 के अंतर्गत कटरा बैंक रोड क्षेत्र में एक नए बड़े ट्यूबवेल का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास महापौर गणेश केसरवानी द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं, विशेषकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र के 2000 से अधिक घरों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा। महापौर ने आगे कहा कि नगर निगम जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में नए ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं, पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है और जल संरक्षण योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सोनिका अग्रवाल सहित आनंद अग्रवाल, श्याम प्रकाश पांडेय, यश कौशल, श्रयम भार्गव, अमन केसरवानी और वैभव केसरवानी समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए नगर निगम और महापौर का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जो गर्मी के मौसम में और भी विकट हो जाती थी। ऐसे में नए ट्यूबवेल का निर्माण उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में जेल से छूटते ही आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार:LUCC चिटफंड घोटाले में करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में दबोचा
    Next Article
    गुब्बारा फंसने से 5 साल के बच्चे की मौत:शाहजहांपुर में गुब्बारा फुलाते हुए फूटा, सांस की नली में फंसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment